दलहनों की बोआई में 18.02 लाख हेक्टेयर का भारी इजाफा
हमारे संवाददाता
नई दिल्ली । चालू रबी फसल मौसम (2020-21) के तहत अब तक देश भर में रबी फसलों की कुल औसत बोआई 265.43 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में हो गई है।बहरहाल पिछले रबी फसल मौसम (2019-20) के तहत इसी अवधि में रबी फसलो ंकी कुल औसत बोआई 241.66 लाख हेक्टेयरों में ही हो पाई थी।ऐसे में पिछले रबी फसल मौसम की तुलना में चालू रबी फसल मौसम में अब तक रबी फसलों की बोआई 23.77 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्रों में हो चुकी है।ऐसे में जैसा कि इस वर्ष मानसून मौसम में देश भर में अच्छी बारिश हुई थी।जिससे खेतों में नमी अच्छी बनी हुई है।वहीं इस बार शीतकालीन मौसम कुछ पहले शुरु हो गया है जो कि रबी फसलों को लेकर मौसम अनुकूल है।जिससे इस बार रबी फसलों की बोआई शानदार होने की उम्मीद है।
दरअसल केद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से प्राप्त नवीनतम आंकड़ों के तहत चालू रबी फसल मौसम में अब तक गेहूं की बोआई 97.27 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है।बहरहाल पिछले रबी फसल मौसम के तहत इसी अवधि में गेहूं की बोआई 96.77 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।ऐसे में पिछले रबी फसल मौसम की तुलना में चालू रबी फसल मौसम में अब तक गेहूं की बोआई 50 हजार हेक्टेयर अधिक क्षेत्रों में हो चुकी है और आगे बोआई में वृद्वि होने की उम्मीद है।वहीं चालू रबी फसल मौसम में अब तक दलहनों की बोआई 82.59 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है।बहरहाल पिछले रबी फसल मौसम के तहत इसी अवधि में दलहनों की बोआई सिर्फ 64.57 लाख हेक्टर में ही हो पाई थी।ऐसे में पिछले रबी फसल मौसम की तुलना में चालू रबी फसल मौसम में अब तक दलहनों की बोआई 18.02 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्रों में हो गई है और आगे बोआई की रफ्तार बढने की उम्मीद है। वहीं चालू रबी फसल मौसम में अब तक मोटे अनाज की बोआई 22.78 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है।बहरहाल पिछले रबी फसल मौसम के तहत इसी अवधि में 21.26 लाख हेक्टेयर में हुई थी।ऐसे में पिछले रबी फसल मौसम की तुलना में चालू रबी फसल मौसम में अब तक मोटे अनाज की बोआई 1.53 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्रों में हुई है और बोआई में इजाफा होने की उम्मीद बनी हुई है।वहीं चालू रबी फसल मौसम में अब तक तिलहनों की बोआई 55.53 लाख हेक्टेयरों में हो चुकी है।बहरहाल पिछले रबी फसल मौसम के तहत इसी अवधि में दलहनों की बोआई 52.08 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी।ऐसे में पिछले रबी फसल मौसम की तुलना में चालू रबी फसल मौसम में अब तक 3.45 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्रों में बोआई हो चुकी है और आगे भी बोआई बढने की संभावना है।
रबी फसलों की बोआई 23.77 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में
